उत्कर्ष, इशिता में ऊर्जस्वी प्रतिभा : नवाजुद्दीन

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अगामी फिल्म ‘जीनियस’ उत्कर्ष शर्मा और इशिता जैसे नवांगतुकों के साथ नजर आने को तैयार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दोनों नए कलाकारों में ऊर्जस्वी प्रतिभा है।

नवाजुद्दीन ने सोमवार को ट्वीट किया, “नए साल के पहले दिन इतनी ऊर्जस्वी प्रतिभा उत्कर्ष शर्मा और आत्मविश्वास से भरी खूबसूरत इशिता के साथ फिल्म ‘जीनियस’ के लिए काम करना बेहरीन रहा।”

नवाजुद्दीन ने कहा कि ‘गदर : एक प्रेम कथा’ के चर्चित निदेशक अनिल शर्मा ‘जीनियस’ के साथ फिर उसी अंदाज में हैं।

फिल्म में अभिनेत्री आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं।

बताया जा रहा है कि ‘जीनियस’ एक युवक की कहानी है, जिसके प्रयोग विज्ञान के प्रति हमारे नजरिए को ही बदल देते हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

‘जीनियस’ के अलावा, नवाजुद्दीन दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की आगामी बायोपिक ‘ठाकरे’ में भी दिखेंगे।

अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित फिल्म हिंदी और मराठी में 23 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493