‘उत्तम विलेन’ एक अभिनेता की कहानी : हासन

चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता कमल हासन का कहना है कि उनकी आनेवाली तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ एक अभिनेता की कहानी है। फिल्म में कमल आठवीं शताब्दी के सुपरस्टार की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि यह फिल्म फिल्मोद्योग पर व्यंग्य नहीं है।

कमल ने आईएएनएस को बताया, “यह एक अभिनेता, एक सुपरस्टार की कहानी है। वे सभी लोग, जिन्होंने मुझसे पूछा कि क्या यह मेरे जीवन की कहानी है, मैं उनको बताना चाहूंगा कि मेरी सभी कहानियों में मेरा कुछ हिस्सा होता है।”

रमेश अरविंद निर्देशित ‘उत्तम विलेन’ में कमल के मार्गदर्शक और दिग्ग्ज निर्माता स्वर्गीय के. बालचंदर एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

कमल ने बताया, “मैंने हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था। कई सालों तक वह अभिनय के अवसरों को टालते रहे, लेकिन इस बार मैंने उन्हें मना ही लिया। उन्होंने फिल्म में मार्गदर्शी नाम के निर्देशक का महत्पूर्ण किरदार किया है।”

कमल ने बताया कि बालचंदर फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने टीम को चेताया भी था।

उन्होंने बताया, “उन्होंने पूछा कि अगर फिल्म के बीच में मर गया तो क्या करोगे। मैंने उनसे कहा कि अगर कुछ होता है तो मैं कहानी बदलूंगा और फिल्म पूरी करूंगा।”

कमल ने बताया, “जैसे ही हमने शूटिंग खत्म की, उन्होंने हमसे डबिंग को कहा। जब वह बीमार हुए थे, मैं अमेरिका में फिल्म की मिक्सिंग कर रहा था।”

‘उत्तम विलेन’ कमल के लिए एक महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय फिल्म है।

फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी। इसमें उर्वशी, एम.एस.भास्कर, नासिर, जयराम, पूजा कुमार और आंद्रिया जेरेमिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493