भोपाल-मध्य प्रदेश के पन्ना से तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड ले जा रही बस रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ताजा खबर यह है कि रेस्क्यु ऑपरेशन पूरा हो चुका है। उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक, बस में 30 लोग सवार थे, जिनमें से 26 की मौत हो चुकी है। 4 घायल हैं जिनको इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना का प्रारंभिक कारण चालक के सो जाने के कारण बताया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात देहरादून पहुंचे। बताया जा रहा है कि सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घायलों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद दोनों मौके पर जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath