उत्तराखंड में ‘चल गुरु..’ कर मुक्त

देहरादून, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता हेमंत पांडे की फिल्म ‘चल गुरु हो जा शुरू’ को उत्तराखंड सरकार ने कर मुक्त घोषित कर दिया है।

फिल्म अगले सप्ताह प्रदर्शित हो रही है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया और फिल्म को कर मुक्त करने के लिए लिखित अनुमति दी।

टीवी धारावाहिक ‘ऑफिस ऑफिस’ से मशहूर हुए हेमंत ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 30 जनवरी को देशभर में प्रदर्शित होगी।

पांडे ने आईएएनएस को बताया, “उत्तराखंड सरकार द्वारा फिल्म को कर मुक्त करने का निश्चय पूरी फिल्म टीम के लिए उत्साहवर्धक और बड़ा सम्मान है। इससे भविष्य में मौजूदा सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने की प्रेरणा मिलेगी।”

मुख्यमंत्री ने फिल्मों के प्रचार के लिए उत्तराखंड में अलग नीति बनाए जाने की भी घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493