उत्तरी अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ का दबदबा

‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ के बाद ‘ट्रोल्स’ और मेल गिबसन निर्देशित फिल्म ‘हॉकसॉ रिज’ को भी काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

वेबसाइट ‘कॉमस्कोर’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और कनाडा के 3,882 थियेटरों में रिलीज हुई मार्वल सुपरहीरो की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ ने इस सप्ताह 8.5 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ को उत्तरी अमेरिका के बॉक्सऑफिस पर अन्य सुपरहीरो फिल्मों की तुलना में अधिक लाभ प्राप्त हुआ है। मार्वल सुपरहीरो फिल्म ‘आंट मैन’ की तुलना में इसने 48.5 प्रतिशत अधिक कमाई की है। इस फिल्म को आलोचकों की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

वेबसाइट ‘बॉक्सऑफिस प्रो डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ के दर्शकों में 58 प्रतिशत पुरुष, 42 प्रतिशत महिलाएं रही हैं, वहीं आठ प्रतिशत किशोर और 33 प्रतिशत 25 आयुवर्ग से कम उम्र के युवा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493