उत्तरी अमेरिका में पहले शो को लेकर प्रीतम उत्साहित

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। संगीतकार प्रीतम ने कहा कि वह उत्तरी अमेरिका में पहली बार प्रस्तुति देने का अब और इंतजार नहीं कर सकते।

प्रीतम का यह टूर अप्रैल में शुरू होने जा रहा है।

टूर की शुरुआत 6 अप्रैल को शिकागो में होगी। जिसके बाद वह न्यू जर्सी, टोरंटो (कनाडा), डलास, लॉस एंजलिस, वाशिंगटन डीसी और सैनजोस में प्रस्तुति देंगे। टूर का समापन 21 अप्रैल को होगा।

प्रीतम ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “मैं इस टूर को शुरू करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। हमने दर्शकों के लिए एक खास सूची तैयार की है और मैं उम्मीद करता हूं कि वह हमारे शो का आनंद लेंगे।”

इस टूर पर उनके साथ हर्षदीप कौर, नकाश अज़ीज़, शिल्पा राव, अमित मिश्रा, श्रीराम राव, अंतरा मित्रा, अमानत अली और शालमाली खोलगाड़े जैसे कलाकार साथ नजर आएंगे।

प्रीतम ने ‘गैंगस्टर’, ‘लाइफ इन ए मैट्रो’, ‘जब वी मेट’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493