बेलफास्ट, 25 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरी आयरलैंड ने बुधवार को प्राग में चेक गणराज्य के साथ 4 सितम्बर को होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए टीम की घोषणा कर दी।
इस टीम में तीन गोलकीपर हैं जबकि सात डिफेंडर हैं। इसके अलावा केल लेफार्टे, जोस मेगेनिस, कोनॉर वाशिंगटन औ्र लियाम बॉएस फारवर्ड के तौर पर टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
स्टीव डेविस, नियाल मैकगिन, ओली नॉरवुड, कोरी इवांस, जेमी वार्ड, शेन फग्र्यूसन, स्टुअर्ट डालास, पैडी मैनेयर और माइकल डफी के तौर पर टीम में उम्दा मिडफील्डर हैं।
dharmpath.com dharmpath