उत्तर कोरियाई मीडिया ने किम-मून शिखर बैठक का स्वागत किया

प्योंगयांग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया की मीडिया ने प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता के अनुरूप दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के साथ उनके नेता की ऐतिहासिक शिखर बैठक की शनिवार को प्रशंसा की गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, देश के मुख्य समाचारपत्र रोडोंग सिनमुन ने अपने प्रथम पृष्ठ पर शुक्रवार को हुई बैठक के विभिन्न पलों की 15 तस्वीरें प्रकाशित की हैं। साथ ही दूसरे पृष्ठ पर 20 अन्य तस्वीरें प्रकाशित हैं।

तस्वीरों में किम जोंग-उन और मून जे-इन को एक दूसरे का हाथ थामे दिखाया गया है। यह वह पल है, जब उत्तर कोरियाई नेता ने दक्षिणी सीमा को पार किया है और प्रतीकात्मक वृक्षा रोपण समारोह में शिरकत किया है।

समाचार पत्र में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और किम के बीच हस्तारक्षित पनमुनजोम घोषणा-पत्र के पूरे विवरण को भी प्रकाशित किया गया है।

प्योंगयांग में मीडिया ने शुक्रवार को केवल अपने नेता के दक्षिण कोरिया जाकर मून के साथ मुलाकात का उल्लेख किया था। जबकि शनिवार को मीडिया ने शिखर बैठक को पूरा कवर किया है।

देश की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने घोषणा पत्र को प्रकाशित किया है, जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने के समान लक्ष्य पर चर्चा की गई है।

एजेंसी ने 1950 के बाद से दोनों देशों के बीच तकनीकी रूप से युद्ध की आशंका को समाप्त कर सुलह, शांति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत करने वाले इस ऐतिहासिक शिखर बैठक का स्वागत किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493