उत्तर कोरिया अभी भी परमाणु, मिसाइल कार्यक्रम में संलग्न : संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की एक गोपनीय रिपोर्ट में उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया गया है कि उसने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन कर परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखा हुआ है।

सीएनएन ने शनिवार को बताया कि रिपोर्ट स्वंतत्र विशेषज्ञों ने तैयार की है, जिन्होंने हर छह महीने पर इकट्ठा की गई जानकारियों को सुरक्षा परिषद की संयुक्त राष्ट्र उत्तर कोरिया प्रतिबंध समिति को सौंपा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उत्तर कोरिया विदेशों में राजनयिकों और अन्य लोगों के माध्यम से प्रतिबंधों की अवहेलना कर रहा है और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक हथियार बेच रहा है।

यह खुलासा तब सामने आया है जब दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) की मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए सिंगापुर में मौजूद अमेरिका के विदेश सचिव माइक पोम्पियो ने पत्रकारों से कहा कि वह उत्तर कोरिया पर दबाव बनाए रखने के पक्ष में हैं क्योंकि इस देश द्वारा अभी भी परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा, “मैंने उत्तर कोरिया पर राजनयिक और आर्थिक दबाव को बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया है, जो उत्तर कोरिया के अंतिम, पूरी तरह से सत्यापित परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल करने के लिए है, जिस पर सर्वोच्च नेता किम (जोंग-उन) सहमत हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493