उत्तर कोरिया का बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण असफल

सियोल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया की मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण असफल रहा।

दक्षिण कोरिया सेना ने रविवार को बताया कि दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने जारी बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को उत्तरी प्योंगान प्रांत के पास के हवाईअड्डे से दोपहर 12.33 बजे मुसुडन मिसाइल का परीक्षण किया था।

जेसीएस के मुताबिक, यह परीक्षण असफल रहा, क्योंकि यह मिसाइल उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विस्फोटित हो गई।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने हाल ही में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास समाप्त किया है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने इसी के विरोधास्वरूप मिसाइल का परीक्षण किया जो असफल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493