समाचार एजेंसी योनहाप ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया, “उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5.20 बजे वोन्सान क्षेत्र से प्रोजेक्टाइल मिसाइल दागी, लेकिन इसके असफल होने की खबर है। ऐसा अनुमान है कि यह मुसुडान मिसाइल है।”
दक्षिण कोरिया की सेना ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वह उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के संभावित परीक्षण के संकेतों की जांच कर रहे हैं।
यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह 15 अप्रैल को किए गए मिसाइल परीक्षण, 28 अप्रैल को किए गए दो परीक्षणों के बाद यह उत्तर कोरिया का चौथा मिसाइल परीक्षण होगा। हालांकि देश के सभी चारों परीक्षण असफल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath