उत्तर कोरिया का 200 दिवसीय वफादारी अभियान शुरू

सियोल, 29 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने देश में अपने काम को बढ़ावा देने के लिए वफादारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान इस माह की शुरुआत में पार्टी की पिछली कांग्रेस में घोषित पंचवर्षीय आर्थिक रणनीति का हिस्सा है।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने रविवार को कहा कि इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार को आयोजित एक कांफ्रेंस के दौरान अधिकारी, अर्थशास्त्री व सैन्य अधिकारी तथा वर्कर्स पार्टी के सदस्यों ने 200 दिवसीय वफादारी अभियान शुरू करने पर सहमति जताई।

सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, बैठक में हिस्सा लेने वालों ने देश के आर्थिक विकास तथा एक समाजवादी ताकत बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अन्य महत्वपूर्ण कदमों पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक की रिपोर्ट का मसौदा तैयार करने वाले उत्तर कोरिया के प्रधानमंत्री पाक पोंग-जू ने छह से नौ मई को आयोजित वर्कर्स पार्टी की सातवीं कांग्रेस के दौरान देश के नेता किम जोंग-उन द्वारा पेश योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हरसंभव कोशिश करने पर जोर दिया।

36 वर्षो में पहली बार आयोजित हुए चार दिवसीय सम्मेलन के दौरान किम जोंग-उन ने 2016 से 2020 तक के लिए आर्थिक रणनीति का खाका तैयार किया, जिसका उद्देश्य देश की ऊर्जा समस्याओं को दूर करना और नागरिकों के जीवन में सुधार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493