वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया द्वारा 28 जुलाई को लॉन्च की गई इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के दौरान नष्ट हो गई।
उत्तर कोरियाई मामलों का आकलन करने वाली अमेरिकी वेबसाइट ’38 नॉर्थ’ के विशेषज्ञों ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ‘एनएचके’ द्वारा जारी वीडियो फुटेज में मिसाइल पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के दूसरे परीक्षण में नष्ट होती प्रतीत हो रही है।
इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल के लिए लक्ष्य को भेदने के लिए चरम वायुमंडलीय स्थितियों का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।
‘एनएचके’ पर प्रसारित वीडियो में मिसाइल पृथ्वी की सतह से 20 किलोमीटर की ऊपर अत्यधिक गर्मी में चमकती हुई नीचे गिरती नजर आ रही थी।
रिपोर्ट के अनुसार, “अगर यह आकलन सही है तो उत्तर कोरिया के इंजीनियर अभी री-एंट्री तकनीकों में विशेषज्ञ नहीं बन पाए हैं और किम जोंग-उन के आईसीबीएम को अमेरिकी मुख्य भूमि पर प्रहार करने से पहले काफी काम करना होगा।”
dharmpath.com dharmpath