उत्तर कोरिया की सहायता करने पर शिपिंग कंपनियां काली सूची में

संयुक्त राष्ट्र, 31 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 27 जहाजों और 21 जहाज कंपनियों और एक शख्स को प्रतिबंधों को दरकिनार कर उत्तर कोरिया की सहायता करने के आरोप में ‘काली सूची’ में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बीबीसी के मुताबिक, शुक्रवार को घोषित किए गए नए प्रतिबंधों के जरिए न सिर्फ उत्तर कोरिया के शिपिंग ऑपरेशन को निर्देश दिए गए थे, बल्कि प्योंगयांग के साथ व्यापार करने वाली चीनी कंपनियों को भी निर्देश दिए गए थे।

सूची में उत्तर कोरिया स्थित 16 कंपनियां, हांगकांग में पंजीकृत पांच कंपनियां, चीन की दो कंपनियां, ताइवान की दो और सिंगापुर व पनामा की एक-एक कंपनियां शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिकी राजदूचत निक्की हेली ने कहा कि नवीनतम प्रतिबंध इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एकजुट है।

तेल और कोयले जैसै उत्तर कोरियाई माल की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका द्वारा पिछले महीने दिए प्रस्ताव के मद्देनजर शुक्रवार को यह कदम उठाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493