समाचार एजेंसी ‘योनहप’ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र और चीन उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हो गए हैं।
उत्तर कोरिया ने छह जनवरी को अपना चौथा परमाणु परीक्षण और सात फरवरी को लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया था, जिस वजह से दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंध लगाने पर जोर दे रहा है।
उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावना के तहत इस तरह के परीक्षणों पर पाबंदी लगी थी।
इन प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया के कोयला, लोहा और धरती से निकले दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर पाबंदी शामिल है। इसके साथ ही देश में उड्डयन और रॉकेट ईंधन का आयात भी शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र के एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता जियोंग जून ही ने कहा, “यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो इससे उत्तर कोरिया की विदेशी मुद्रा आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।”
जियोंग ने कहा, “उत्तर कोरिया के खनिज संसाधनों का निर्यात उसके कुल निर्यात आय का 40 प्रतिशत है।”
dharmpath.com dharmpath