उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा जापान

सत्तारूढ़ व विपक्षी पार्टी के प्रतिनिधियों ने सोमवार को पुष्टि की कि जापान की संसद के दोनों सदनों का एक पूर्ण सत्र मंगलवार को आहूत किया जाएगा और एक प्रस्वाव पारित किया जाएगा।

सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (एलडीपी) तथा मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (डीपीजे) ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और इसे संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का उल्लंघन बताते हुए कहा कि पिछले महीने उत्तर कोरिया द्वारा किया गया परमाणु परीक्षण वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे प्योंगयांग पर कड़ा प्रतिबंध लगाने को लेकर जोर दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ दंडात्मक उपायों के पहले ही दक्षिण कोरिया प्रतिबंध लगा सकता है।

जापान ने उत्तर कोरिया के उस प्रक्षेपण पर विरोध जताया है, जिसे उसने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह बताया है। लेकिन जापान व अन्य देशों का मानना है कि उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493