उत्तर कोरिया के खिलाफ मजबूत कदम उठाएंगे : पार्क ग्युन-हे

पार्क ने अपने संसदीय भाषण में कहा कि इन कदमों से डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) या उत्तर कोरिया को इस बात का अहसास होगा कि कोई देश परमाणु विकास से अपना अस्तित्व कायम नहीं रख सकता।

राष्ट्रपति की ओर यह बयान पिछले सप्ताह दक्षिण कोरिया द्वारा लिए गए एक अहम फैसले के बाद आया है।

दक्षिण कोरिया ने पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण और रॉकेट लांच के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीपीआरके के शहर केसोंग की सीमा से लगती अंतर-कोरियाई फैक्ट्री पार्क को बंद कर दिया।

दक्षिण कोरिया के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए डीपीआरके ने एक दिन बाद ही अंतर-कोरियाई सहयोग परियोजना को बंद कर दिया और वहां काम कर रहे सभी दक्षिण कोरियाई मजदूरों को बाहर निकाल दिया।

पार्क ने कहा कि केसोंग परिसर का पूर्ण रूप से बंद होना डीपीआरके के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493