उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थल पर भूकंप

समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के हवाले से बताया, “उत्तर कोरिया के पुंगी-री के पास स्थानीय समयनुसार करीब 9.30 बजे कृत्रिम भूकंप के झटके महसूस किए गए।”

एक सरकारी सूत्र ने कहा कि ऐसी प्रबल संभावना है कि उत्तर कोरिया ने अपने शासन की स्थापना की 68वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक परमाणु परीक्षण किया है।

‘द गार्जियन’ ने बताया, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने शुक्रवार को कहा कि परमाणु परीक्षण स्थल के निकट 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए।

अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि यह घटना जमीनी स्तर पर दर्ज की गई है, जबकि स्वाभाविक भूकंप के झटके जमीन के नीचे से शुरू होते हैं।

उत्तर कोरिया ने जनवरी में चौथा परमाणु परीक्षण किया था। इससे पहले उसने 2006, 2009 और 2013 में परमाणु परीक्षण किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493