उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण का चीन ने विरोध किया

बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया द्वारा किए गए हाइड्रोजन बम परीक्षण का चीन ने विरोध किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उत्तर कोरिया द्वारा बुधवार को पहले हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण की घोषणा के बाद मंत्रालय ने यह बयान जारी किया।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने कहा, “चीन अपने उस रुख पर कायम है, जिसके मुताबिक कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार रहित किया जाना चाहिए और पूर्वोत्तर एशिया में शांति व स्थिरता बनाए रखनी चाहिए।”

हुआ ने कहा कि चीन उत्तर कोरिया से आग्रह करता है कि वह परमाणु हथियार रहित होने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे और हालात खराब करने वाली किसी भी कार्रवाई से बाज आए।

उन्होंने कहा कि चीन कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार रहित करने और परमाणु मुद्दे को छह पक्षीय वार्ता से सुलझाने को बचनबद्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493