टोक्यो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया का मिसाइल प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है और इसका कड़ा विरोध करते हैं।
उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जिसने समुद्र में गिरने से पहले 60 किलोमीटर तक की दूरी तय की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य सचिव सुगा ने कहा कि मिसाइल को उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से सुबह 6.42 बजे छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि मिसाइल जापान के आर्थिक क्षेत्र में नहीं गिरा।
सुगा ने यह भी कहा कि समुद्र में मिसाइल के गिरने से इलाके में मौजूद विमानों या जहाजों को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath