‘उत्तर कोरिया के रॉकेट प्रक्षेपण के संकेत नहीं’

सियोल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी के राकेट के तत्काल प्रक्षेपण का कोई संकेत नहीं मिला है।

सियोल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी के राकेट के तत्काल प्रक्षेपण का कोई संकेत नहीं मिला है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किम मिन-सिओक ने कहा, “ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि जल्द ही लंबी दूरी के रॉकेट का प्रक्षेपण होने जा रहा है।”

जापानी मीडिया में इस आशय की रपट आई थीं कि एक मालगाड़ी में लंबी दूरी का रॉकेट उत्तर कोरिया के रॉकेट अड्डे तोंगचांग-री की तरफ जाते देखा गया है।

किम ने कहा कि मालगाड़ी के आवागमन को रॉकेट प्रक्षेपण की तैयारियों से जोड़कर देखना सही नहीं है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493