सियोल, 16 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने नौ सितंबर को अपने 70वें स्थापना दिवस से पूर्व एक आम माफी को लागू करने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी योनहप के अनुसार, सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा है कि 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन लोगों को क्षमादान दिया जाएगा, जिन्हें देश और देश की जनता के खिलाफ अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया है।
रपट में कहा गया है कि एक अगस्त को क्षमादान प्रभावी हो जाएगा। कैबिनेट और प्रासंगिक विभाग क्षमादान के बाद लोगों को सामान्य जीवन बिताने में मदद करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाएंगे।
‘केसीएनए’ ने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के प्रेसीडियम ने 12 जुलाई को एक शासनादेश जारी किया था।
dharmpath.com dharmpath