उत्तर कोरिया को वार्ता पूर्व परमाणु नि:शस्त्रीकरण पर रुख स्पष्ट करने की सलाह

सियोल, 23 मई (आईएएनएस)। पिछले दिनों सैन्य मुद्दे पर वार्ता के प्रस्ताव के जवाब में दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उत्तर कोरिया को पहले परमाणु नि:शस्त्रीकरण पर अपना रुख स्पष्ट करने की सलाह दी है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मून सांग-गुइन ने कहा कि मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के पीपुल्स आर्म्ड फोर्सेज मंत्रालय की ओर से शनिवार को भेजे नोटिस का एक पश्चिमी सैन्य हॉटलाइन के जरिये जवाब दे दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मून सांग-गुइन के हवाले से कहा कि दक्षिण कोरिया के मंत्रालय ने जवाब में कहा है कि कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ा तनाव उत्तर कोरिया की उकसावे वाली हरकतों के चलते है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का उल्लेख किए बिना उत्तर कोरिया के सैन्य वार्ता प्रस्ताव पर अफसोस जताया।

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से कोई भी वार्ता प्रस्ताव आगे बढ़ाने से पूर्व परमाणु नि:शस्त्रीकरण पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है और स्पष्ट कर दिया है कि अगर उत्तर कोरिया सच में प्रायद्वीप में शांति व स्थिरता चाहता है, तो उसे अपने कामों के जरिए परमाणु नि:शत्रीकरण पर अपनी इच्छा जाहिर करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक नोटिस भेजा था, जिसमें प्रायद्वीप में सैन्य तनाव को दूर करने के लिए मई के आखिर या जून के प्रारंभ में दोनों देशों की सहूलियत के हिसाब से एक सुविधाजनक जगह व तारीख पर अंतर-सरकार सैन्य वार्ता के लिए कामकाजी-स्तर संपर्क का प्रस्ताव रखा था।

उत्तर कोरिया के जनवरी में अपना चौथा परमाणु परीक्षण करने के बाद से प्रायद्वीप में तनाव बहुत बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493