उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया के बीच वार्ता विफल

प्योंगयांग, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच अहम मुद्दों पर वार्ता विफल हो गई। उप मंत्री स्तरीय वार्ता पिछले दो दिनों से सीमावर्ती शहर केसांग में हो रही थी। उत्तर कोरिया ने वार्ता की विफलता के लिए दक्षिण कोरिया को जिम्मेदार ठहराया है।

उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने शनिवार को पर्यटन स्थल माउंट कुमगांग और दोनों पक्षों के बिछड़े परिवारों के पुनर्मिलन पर विवादों के समाधान की हरसंभव ईमानदार कोशिश की और रचनात्मक प्रस्ताव रखे। लेकिन दक्षिण कोरिया ने कई अहम मुद्दों पर बात करने से इंकार कर दिया। उनकी ओर से अनुचित दावे कि ए गए जिसकी वजह से अंतर-सरकारी वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

इससे पहले दक्षिण कोरिया की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तर कोरिया के केसांग औद्योगिक परिसर में दो दिनों तक चली उच्चस्तरीय वार्ता विफल हो गई। दोनों पक्ष वार्ता की अगली तिथि निर्धारित करने पर भी सहमत नहीं हो पाए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया अपने पर्यटन स्थल माउंट कुमगांग को फिर से शुरू करने का इच्छुक है, जबकि दक्षिण कोरिया का जोर वर्ष 1950-1953 के कोरियाई युद्ध के दौरान अलग हुए कोरियाई परिवारों के पुर्नमिलन जैसे मुद्दों पर रहा है।

कुमगांग पर्यटन 1998 में शुरू हुआ था, लेकिन जुलाई 2008 में यहां दक्षिण कोरिया की एक महिला को निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाने पर उत्तर कोरियाई सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली मार देने पर इसे बंद कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493