उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया के बीच शब्दों की जंग

दोनों देश एक-दूसरे के लिए ‘बूढ़ी दादी’ और ‘शासन पतन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय पर हवाई हमले करने के बयान पर प्रतिक्रियास्वरूप बुधवार को बयान जारी किया।

उत्तर कोरिया की सेना, कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) की सर्वोच्च कमान ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा था कि यदि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त बलों द्वारा किसी भी तरह की गतिविधि हुई तो पहला हमला दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय चेओंग वा डे और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों पर किया जाएगा।

कमान ने कहा कि उसकी सेना हमले के दूसरे चरण में एशिया प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सेना अड्डों पर हमला करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493