उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया का पारिवारिक मिलन समारोह अक्टूबर में

सियोल, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया 1950-53 के युद्ध में अलग हो चुके परिवारों का मिलन समारोह अक्टूबर में आयोजित करने की बात पर मंगलवार को सहमत हो गए।

सियोल के एकीकरण मंत्रालय ने बताया कि मिलन समारोह अगले महीने उत्तर कोरिया के माउंट कुमगैंग रिजॉर्ट में आयोजित होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लगभग डेढ़ साल बाद पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन उत्तर कोरिया के दक्षिणपूर्व में स्थित माउंट कुमगैंग रिजॉर्ट में 20 से 26 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जहां उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के करीब 100 लोग अपने बिछड़े परिजनों से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया ने आपसी सहमति से पारिवारिक मिलन समारोह फरवरी 2014 में आयोजित किया था।

दोनों कोरियाई देश सोमवार को शुरू हुए रेड क्रास संपर्क के तहत 23 घंटों की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को पारिवारिक मिलन समारोह अक्टूबर महीने में आयोजित करने की बात पर सहमत हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493