उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा टर्मिनल हाई एलटिटयूड एरिया डिफेंस (थाड) की तैनाती के विरोध में यह कदम उठाया है।
योनहाप ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि इन मिसाइलों को हवांगजू से दागा गया। ऐसा माना जा रहा है कि ये स्कड शैली की मिसाइलें हैं।
सैन्य बयान के मुताबिक, ये मिसाइलें मंगलवार को स्थानीय समयानुसार 5.45 और 6.05 बजे के बीच दागी गई।
मिसाइलों को पूर्वी सागर की ओर दा गया और इसने लगभग 500 और 600 किलोमीटर की दूरी तय की।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि वे उत्तर कोरिया से मिसाइलों के खतरे को देखते हुए मिसाइल रोधी प्रणाली तैनात करेंगे।
dharmpath.com dharmpath