उत्तर कोरिया ने नए प्रतिबंध लगाने पर अमेरिकी कांग्रेस की निंदा की

प्योंगयांग, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को प्योंगयांग शासन के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा करने के लिए नया कानून पारित करने पर अमेरिकी कांग्रेस की निंदा की।

सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि उत्तर कोरिया की सुप्रीम पीपुल्स एसेंबली की विदेश मामलों की समिति ने अमेरिका की प्रतिनिधि सभा को एक खुला पत्र भेजा है, जिसमें पिछले सप्ताह पारित ‘उत्तर कोरिया प्रतिबंध एवं प्रतिबंधों के आधुनिकीकरण अधिनियम’ को अस्वीकार किया गया है और इसकी कड़ी निंदा की गई है।

पत्र में कहा गया है, “उपरोक्त विधेयक को पारित करना मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य कार्य के समान है। यह न केवल उत्तर कोरिया की पवित्र संप्रभुता का उल्लंघन करता है बल्कि यह संप्रभुता, समानता व दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सार्वभौमिक सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है।”

इसमें कहा कि यह कानून एक और उदाहरण है कि अमेरिका ‘दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए’ अपने घरेलू कानूनों का इस्तेमाल कर रहा है व दबाव बना रहा है।

यह भी कहा गया है कि यह शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयां अमेरिका को (कोरिया प्रायद्वीप के) परमाणु मुद्दे के समाधान की दिशा में और पंगु बनाएंगी। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा जितने ही ऐसे बेसिर पैर के शत्रुतापूर्ण कानून बनाएगी, उत्तर कोरिया का परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का प्रयास उतना ही और तेज होता जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493