उत्तर कोरिया ने परमाणु शक्ति हासिल कर ली है : किम

सियोल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सोमवार को नववर्ष पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि उनके देश ने अपनी परमाणु शक्ति पूर्ण रूप से विकसित कर ली है।

उन्होंने युद्ध संबंधी गतिविधियों के दौरान परमाणु हथियारों की तैनाती के लिए परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, उत्तर कोरिया के सरकारी चैनल पर प्रसारित संबोधन में किम ने कहा कि उनके देश ने अमेरिका के खतरे से निपटने के लिए अपने परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं।

किम ने कहा कि उनके परमाणु हथियार अमेरिका के किसी भी प्रमुख हिस्से को तबाह कर सकते हैं।

किम ने वाशिंगटन और सियोल से संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास को भी बंद करने की मांग की है। उन्होंने इसे उत्तर कोरिया पर आक्रमण करने की कोशिश के रूप में बताया है।

किम जोंग-उन ने आगे कहा कि उत्तर और दक्षिण कोरिया को अपने रिश्तों में सुधार करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493