समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया के पश्चिमी क्षेत्र में उत्तर हवांग्हे प्रांत से सुबह 5.20 बजे छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई।
ऐसा माना जा रहा है कि ये मिसाइलें स्कड मिसाइलें हैं।
इन मिसाइलों ने लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय की और पूर्वी सागर में उत्तर कोरिया के तटीय शहर वोन्शान में सागर में जा गिरी।
उत्तर कोरियाई सेनाओं ने 2016 में पहली बार छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने तीन मार्च को पूर्वी सागर में 300 एमएम के कई रॉकेट दागे थे।
dharmpath.com dharmpath