उत्तर कोरिया ने सेना प्रमुख को फांसी पर लटकाया

प्योंगयोंग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने अपने सेना प्रमुख री योंग-गिल को फांसी पर लटका दिया है। दक्षिण कोरिया की मीडिया से यह जानकारी मिली है।

पहले भी उत्तर कोरिया के कई वरिष्ठ अधिकारी लंबे समय से सार्वजनिक जगहों पर नहीं देखे गए थे जिनके बारे में मौत की संभावना जताई जाती रही है।

अब जनरल री उन उच्चाधिकारियों में शामिल हो गए हैं जिनके बारे में बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने उन्हें मरवा दिया है।

बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया की मीडिया ने यह जानकारी दी कि जनरल री को इसी महीने भ्रष्टाचार और गुटबंदी करके साजिश रचने के आरोप में मौत की सजा दी गई।

पिछले महीने सत्ताधारी पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में किन ने भ्रष्टाचार से लड़ने के उपायों पर चर्चा की थी।

उत्तर कोरिया उच्चाधिकारियों के सजा देने की खबरों की पुष्टि आमतौर पर नहीं करता है और न ही इसकी घोषणा करता है।

इससे पहले 2013 में किम जोंग उन के चाचा और गुरु चांग सोंग थाएक को भी मौत की सजा दी गई थी जिसकी उत्तर कोरिया ने ना तो घोषणा की और न ही पुष्टि की थी।

वहीं, मई 2015 में दक्षिण कोरिया की जासूसी संस्था ने संसद को बताया कि रक्षा मंत्री हायेन योंग छोड को किम के प्रति राजद्रोह के आरोप में फांसी पर चढ़ा दिया गया।

एजेंसी ने बताया कि किम को हजारों लोगों की भीड़ के सामने एंटी एयरक्राफ्ट मशीनगनों से भून दिया गया। इससे पहले 15 वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौत की सजा देने की खबरें सामने आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493