उत्तर कोरिया ने 4 मिसाइलों का परीक्षण किया

सियोल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अपने पश्चिमी समुद्र क्षेत्र में छोटी दूरी की चार मिसाइलों का परीक्षण किया।

सियोल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अपने पश्चिमी समुद्र क्षेत्र में छोटी दूरी की चार मिसाइलों का परीक्षण किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने फोन पर कहा कि उत्तर कोरिया ने उत्तर प्योंगन प्रांत से अपराह्न् 4.15 और पांच बजे के बीच पश्चिमी जल क्षेत्र में चार मिसाइलें दागीं, जिनके बारे में समझा जाता है कि वे छोटी दूरी की हो सकती है। मिसाइलें लगभग 140 किलोमीटर दूर गईं।

अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को भी उत्तर कोरिया ने सुबह लगभग 10.30 बजे एक छोटी दूरी की मिसाइल दागी थी। यह मिसाइल भी शुक्रवार को दागी गईं मिसाइलों जैसी ही लगती है।

दक्षिण कोरियाई सेना का मानना है कि दूरी, गति और प्रक्षेप पथ के आधार पर वे मिसाइलें छोटी दूरी की केएन-02 हैं।

मिसाइलों का यह परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच जारी संयुक्त वार्षिक युद्धाभ्यास तथा कुछ दक्षिण कोरियाई नागरिक संगठनों द्वारा सीमा पर उत्तर कोरिया विरोधी पर्चियां प्रसारित करने के खिलाफ किया गया है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच की रिसॉल्व कमान पोस्ट अभ्यास 13 मार्च को समाप्त हो गया, लेकिन फोअल ईगल मैदानी प्रशिक्षण अभ्यास दो मार्च को शुरू हुआ था और यह 24 अप्रैल तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493