डीपीआरके ने हाल ही में अपना चौथा परमाणु परीक्षण किया है और उसने फरवरी में अपने उपग्रह प्रक्षेपण की योजना की घोषणा भी कर दी है।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों के अलावा राजनयिकों ने डीपीआरके के खिलाफ उनके अपने एकतरफा प्रतिबंधों को मजबूत बनावे के बारे में चर्चा की।
मंत्रालय ने कहा कि चारो देश, प्योंगयांग पर एकतरफा प्रतिबंध जोर दे रहे हैं और अमेरिकी सीनेट जल्द ही कभी भी उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंधों पर एक विधेयक पारित करने वाला है।
डीपीआरके ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को सूचना दी है कि वह आठ फरवरी से 25 फरवरी के बीच पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह के प्रक्षेपण की योजना पर काम कर रहा है।
उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को परमाणु परीक्षण के लगभग एक माह बाद रॉकेट प्रक्षेपण की घोषणा सामने आई है। छह जनवरी को उसने परमाणु परीक्षण किया था, जिसे उसने हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण बताया।
dharmpath.com dharmpath