उत्तर कोरिया प्रामाणिक परमाणु निरस्त्रीकरण करे : गुटेरेस

टोक्यो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया को ‘प्रामाणिक और अपरिवर्तनीय’ प्रक्रिया से परमाणु हथियारों को नष्ट करने की प्रतिबद्धता निभानी चाहिए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, गुटेरेस मंगलवार रात नागासाकी में परमाणु हमले में मारे गए पीड़ितों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने टोक्यो में थे।

गुटेरेस ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, “हम सभी प्रामाणिक और अपरिवर्तनीय पूर्ण निरस्त्रीकरण का उद्देश्य साझा करते हैं, ताकि उत्तर कोरिया क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सामान्य सदस्य बन सकें।”

उन्होंने उत्तर कोरिया के खिलाफ संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने पर जोर दिया।

प्रस्ताव में उत्तर कोरिया के खिलाफ उसके परमाणु व बैलिस्टिक कार्यक्रम और उससे कथित रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष उत्पन्न खतरे के लिए देश पर कई राजनीतिक और आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493