उत्तर कोरिया : बस दुर्घटना में 36 लोगों की मौत

बीजिंग, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया में एक बस दुर्घटना में 32 चीनी पर्यटकों समेत कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मृतकों में 32 चीनी नागरिकों के अलावा उत्तर कोरिया के चार मजदूर भी शामिल हैं। दो अन्य चीनी नागरिक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसने उपकरणों और दवाओं के साथ चार चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उत्तर कोरिया भेजी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493