उत्तर कोरिया मिसाइल मसले पर आबे-ट्रंप में फोन वार्ता

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेलीफोन पर उत्तर कोरिया के नवीनतम मिसाइल प्रक्षेपण पर चर्चा की और इस दौरान दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि चीन और रूस को प्योंगयांग पर राजनयिक दबाव बनाने में योगदान करना चाहिए।

आबे ने मीडिया को बताया, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूरी तरह सहमत हूं कि हमें आगे कार्रवाई (उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंध) करनी चाहिए।”

आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया ने क्षेत्रीय तनाव कम करने के चल रहे शांतिपूर्ण प्रयासों पर पानी फेरकर स्थिति को और खराब किया है।

चीन, रूस और बाकी समूचे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और प्योंगयांग पर अपने दबाव में वृद्धि करनी चाहिए।

जापान के उपमुख्य कैबिनेट सचिव कोइची हैगुइदा ने कहा कि आबे और ट्रंप ने सहमति व्यक्त की कि प्योंगयांग के निकटतम सहयोगी चीन के लिए यह आवश्यक है कि वह उत्तर कोरिया के अपने परमाणु व मिसाइल कार्यक्रम को रोकने का दबाव बनाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493