उत्तर कोरिया मुद्दे को लेकर चीन के साथ सशर्त व्यापार समझौता : ट्रंप

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि यदि उत्तर कोरियाई मसले पर चीन मदद के लिए तैयार है तो हम चीन के साथ बेहतरीन व्यापार समझौता करेंगे।

समाचार एजेंसी एफे ने ट्रंप के हवाले से बताया, “शी और मेरे बीच अच्छे संबंध हैं। मुझे लगता है कि हम मिलकर अच्छा कर सकते हैं। वह उत्तर कोरिया के मामले में हमारी मदद करना चाहते हैं। हमने व्यापार को लेकर भी बात की।”

ट्रंप ने कहा, “मैं राष्ट्रपति शी से बहुत प्रभावित हूं। मुझे लगता है कि वह हमारी मदद करना चाहते हैं। यदि वह ऐसा करते हैं तो हम चीन के साथ बेहतरीन व्यापार समझौता करेंगे।”

गौरतलब है कि ट्रंप ने बीते गुरुवार को दक्षिण फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में शी का स्वागत किया था और शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी।

ट्रंप ने का कि उन्होंने शी के समक्ष बेहतरीन व्यापार समझौते की पेशकश की है लेकिन उत्तर कोरिया में हमारी मदद करने पर ही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493