उत्तर कोरिया संग शिखर बैठक की तैयारी में दक्षिण कोरिया

सियोल, 26 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई सरकार एक इमारत की मरम्मत का कार्य कर रही है, जिसमें राष्ट्रपति मून जे-इन व उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच अप्रैल में शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “कुछ पुननिर्माण व तैयारियां सम्मेलन के लिए की जा रही हैं, जो अप्रैल में पीस हाउस में आयोजित किया जाएगा।”

यह इमारत तथाकथित संयुक्त सुरक्षा इलाके के दक्षिण कोरिया की तरफ स्थित है। यह दोनों कोरिया के बीच सैन्य क्षेत्र के केंद्र में है और यह एक मात्र बिंदु है, जहां दोनों तरफ के सैनिक आमने-सामने होते हैं।

पीस हाउस एक तीन मंजिला इमारत है, जिसका निर्माण 1989 में हुआ था। इसमें कई उच्चस्तरीय अंतर कोरियाई बैठकें हो चुकी हैं। इसमें जनवरी में हुई एक बैठक भी शामिल है, जिसमें उत्तर कोरिया के शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भागीदारी पर चर्चा की गई। शीतकालीन ओलंपिक खेल दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग काउंटी में आयोजित किए गए थे।

खेलों के दौरान दोनों कोरियाई देशों के बीच मैत्री के कारण किम व मून के बीच शिखर सम्मेलन की बातचीत हुई और दूसरी बातचीत उत्तर कोरिया के नेता व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मई में संभव है, जिसमें उत्तर कोरियाई शासन के परमाणु निशस्त्रीकरण पर चर्चा होगी।

अप्रैल में होने वाला अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन 11 सालों में पहली बार हो रहा है, जबकि मई में होने वाली बैठक उत्तर कोरिया व अमेरिका के बीच सात दशक के विवाद के बाद पहली वार्ता होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493