उत्तर कोरिया से निष्कासित होंगे बीबीसी के पत्रकार (लीड-1)

लंदन, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने बीबीसी के संवाददाता रूपर्ट विंगफील्ड-हायेस को ‘अनुचित रिपोर्टिग’ के लिए हिरासत में ले लिया है। वह उन्हें देश से निष्कासित करने वाला है।

उत्तर कोरिया की ‘राष्ट्रीय शांति समिति’ ने सोमवार को प्योंगयांग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संवाददाता के खिलाफ यह कदम रिपोर्टिग के जरिये उत्तर कोरिया की व्यवस्था पर हमले के कारण उठाया गया है।

समिति ने कहा कि संवाददाता को फिर कभी उत्तर कोरिया में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

रूपर्ट बीबीसी के तीन कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। इनमें रूपर्ट के अतिरिक्त प्रोड्यूसर मारिया बार्न और कैमरामैन मैथ्यू गोडार्ड भी शामिल हैं। वे उत्तर कोरिया से जाने वाले थे।

उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने रूपर्ट से आठ घंटे पूछताछ की।

बीबीसी की टीम वकर्स पार्टी कांग्रेस की कवरेज के लिए वहां पहुंची थी। उनके साथ नोबेल पुरस्कार प्राप्त विद्वानों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था, जो शोध के सिलसिले में वहां गए थे।

उत्तर कोरिया का नेतृत्व राजधानी प्योंगयांग में लोगों के जीवन को दर्शाने वाली खबरों से नाखुश था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493