लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार को बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्की धूप रहेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। पूर्वाचल सहित राज्य के कई जिलों में दिन में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तपमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, कानपुर में 16 डिग्री, गोरखपुर में 17.5 डिग्री, झांसी में 17 डिग्री और इलाहाबाद में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath