कोलकाता : केंद्र सरकार द्वारा उत्तर बंगाल को केंद्र शासित केंद्र करने की योजना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जमाकर भड़की है। ममता ने साफ कहा कि बंगाल एक है यहां न तो उत्तर बंगाल है ना ही दक्षिण बंगाल यहां सिर्फ पश्चिम बंगाल है। भाजपा की केंद्र सरकार का हाल उस महारानी की तरह हो गया है जो अपने घर में ही गहने बांट रही हो। इस तरह बंगाल का बंटवारा करने का सोचना व्यर्थ है। इसके लिए राज्य सरकार की इजाजत जरूरी है। इतना आसान नहीं है कि कोई आयेगा और बंगाल को बेच कर चला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath