उत्तेजक फिल्मों से दूर रहना चाहते हैं आदित्य सील

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य सील का कहना है कि वह उत्तेजक शैली वाली फिल्मों से दूर रहना चाहते हैं और वह फिल्मों के जरिए सेक्स का प्रचार करने और इसे बेचने के खिलाफ हैं।

गौरतलब है कि उनकी पहली फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ विवादों में रही थी।

आदित्य ने आईएएनएस को बताया, “उत्तेजक फिल्मों को करने के बारे में मैं नहीं सोच रहा हूं। इसे ऐसे दर्शाया जाता है कि मानो हम सेक्स बेचने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मैं इत्तेफाक नहीं रखता। अगर इसे खूबसूरती से दर्शाया जाता है तो मैं फिल्म करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर आप सेक्स बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो फिर मैं सहज नहीं हूं।”

अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘तुम बिन-2’ में नजर आएंगे। वह बड़े पर्दे पर नकारात्मक किरदार निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘बाजीगर’ या ‘डर’ जैसे नकारात्मक किरदारों को निभाने के इच्छुक हैं।

‘तुम बिन-2’ अनुभव सिन्हा निर्देशित ‘तुम बिन’ श्रृंखला की दूसरी फिल्म है।

सिन्हा के साथ काम करने के अनुभव को अभिनेता ने शानदार बताया। उन्होंने कहा कि निर्देशक कलाकरों से काम लेना बखूबी जानते हैं।

स्कॉटलैंड की हसीन वादियों में फिल्माई गई ‘तुम बिन-2’ 18 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493