उत्सर्जन घटाने पेप्सिको इलेक्ट्रिक ट्रक इस्तेमाल करेगी

न्यूयॉर्क, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेप्सी और लेस चिप्स की निर्माता कंपनी पेप्सिको ने तेल खपत में कटौती के लिए अमेरिकी वाहन निर्माता टेस्ला द्वारा हाल ही लांच किए गए 100 इलेक्ट्रिक सेमी ट्रकों का ठेका दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह ठेका मंगलवार को दिया गया, जो पेप्सिको के वाहनों में अमेरिकी बेड़े के एक प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही यह 2030 तक अपनी आपूर्ति श्रृंखला में करीब 20 प्रतिशत उत्सर्जन घटाने की योजना का भी हिस्सा है।

इलेक्ट्रिक सेमी ट्रकों के 16 नवंबर को लॉन्च होने के बाद से पेप्सिको ने इनका सबसे बड़ा ठेका दिया है।

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इलॉन मस्क ने ट्रकों के शुभारंभ के मौके पर बैटरी-चालित ट्रकों के 2019 तक तक सड़कों पर उतरने का वादा किया था।

मस्क ने कहा था कि सेमी ट्रक एक बार चार्ज होने के बाद 800 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं और इसकी लागत डीजल से भी कम होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493