उथल-पुथल से गुजर रहीं गर्भवती काइली

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रेमी ट्रेविस स्कॉट (द्वितीय) से गर्भवती रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर कथित रूप से भावनात्मक दौर से गुजर रही हैं।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “ईमानदारी से कहूं तो काइली अभी बस भावनात्मक उथल-पुथल से गुजर रही हैं। वह नहीं जानती हैं कि क्या किया जाए और किस पर भरोसा किया जाए और वह फिलहाल खुद को बेहद कमजोर महसूस कर रही हैं।”

सूत्र ने आगे कहा कि 20 वर्षीय काइली अपनी कम उम्र और कम अनुभवों की वजह से इन परेशानियों का सामना कर रही हैं। वह डरी हुई हैं।

उसने कहा कि काइली नहीं जानतीं कि वयस्क कैसे बना जाए। वह फिलहाल खुद को बेहद अकेला महसूस कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493