उदय चोपड़ा की ट्विटर पर वापसी

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता उदय चोपड़ा की लंबे अंतराल के बाद ट्विटर पर वापसी हो गई है।

उदय ने शनिवार को ट्वीट किया, “तो..मुझे लगता है कि ट्विटर अभी भी यहां है। मैं कुछ समय के लिए इससे दूर चला गया था। निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि मैं वापस आ गया हूं, लेकिन मैं ‘हाय’ कह रहा हूं।”

उदय ने आखिरी ट्वीट अगस्त 2017 में किया था, जहां उन्होंने लघु फिल्म ‘दी एंड’ का लिंक साझा किया था।

उदय के साथ फिल्म ‘मोहब्बतें’ और ‘प्यार इम्पॉसिबल’ में काम कर चुके अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर उनके लौटने का स्वागत किया।

अनुपम ने ट्वीट किया, “प्रिय उदय चोपड़ा, एक बार फिर आपका स्वागत है। आपको बहुत याद किया।”

रूपहले पर्दे पर उदय आखिरी बार 2013 में ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493