उन्जुए ने किया सेल्टा विगो का रुख, बने मुख्य कोच

मेड्रिड, 17 जून (आईएएनएस)। बार्सिलोना के पूर्व सहायक कोच जुआन कार्लोस उन्जुए को स्पेन की शीर्ष डिविजन के फुटबाल क्लब सेल्टा वीगो के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्जुए को अगले दो संस्करणों के लिए क्लब का कोच बनाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लुइस एनरीक की बार्सिलोना टीम में सहायक कोच के रूप में तीन साल बिताने वाले उन्जुए को एडगाडरे बेरिजो के स्थान पर वीगो क्लब का मुख्य कोच बनाया गया।

किंग्स कप के फाइनल में डिपोर्टिवो एलावेस को वीगो क्लब ने हराया था। इसके 24 घंटे बाद ही उन्जुए को क्लब के मुख्य कोच के रूप में घोषित कर दिया गया।

वीगो क्लब द्वारा उन्जुए को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए जाने से इस बात की पुष्टि हो गई है कि वह एनरीक का स्थान नहीं लेंगे।

इससे यह भी साफ हो गया है कि एर्नेस्टो वाल्वार्डे को बार्सिलोना क्लब के नए मुख्य कोच के रूप में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493