उन्मुक्त ने कोच पोंटिंग की सराहना की

बेंगलुरू, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने सोमवार को टीम के कोच रिकी पोंटिंग की जमकर सराहनी की और कहा कि ‘अगर वह आपमें विश्वास करते हैं तो वह आखिर तक आपका समर्थन करते हैं।’

उन्मुक्त ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 58 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को आईपीएल-8 में पहली जीत दिलाई।

रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 18 रनों से मात देने में सफल रहे।

आईपीएल-8 में लगातार चार मैच हारने के बाद मुंबई को यह जीत मिली।

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को उन्मुक्त के हवाले से कहा गया है, “पोटिंग बेहद सकारात्मक व्यक्ति हैं और ऊर्जा से भरे हुए हैं। वह आपका हौसला बढ़ाते हैं, जो इस स्तर पर बेहद जरूरी है। उनके साथ सबसे अच्छी बात है कि उन्हें यदि आपमें विश्वास है तो आपका आखिर तक समर्थन करते हैं।”

पोंटिंग अपने समय में आक्रामक खिलाड़ी और कप्तान थे और उन्मुक्त से पूछा गया कि क्या उनकी यह आक्रामकता क्या उनके प्रशिक्षण में भी है तो उन्मुक्त ने कहा, “बिल्कुल। आप इसमें अंतर नहीं कर पाएंगे कि वह प्रशिक्षण दे रहे हैं या खुद खेल रहे हैं। वह अभी भी बेहद आक्रामक हैं, और आप इसकी सिर्फ कल्पना कहर सकते हैं कि अपने समय में वह कितने आक्रामक रहे होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493