उपभोक्ता महंगाई दर 5 फीसदी से नीचे

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। देश की उपभोक्ता महंगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के मुताबिक अप्रैल महीने में यह 4.87 फीसदी दर्ज की गई।

यह दर मार्च 2015 में 5.17 फीसदी थी। एक साल पहले अप्रैल में यह दर 8.48 फीसदी थी।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों के लिए यह दर आलोच्य महीने में 4.36 फीसदी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 5.37 फीसदी रही।

अप्रैल महीने में खाद्य महंगाई दर भी घटकर 5.11 फीसदी दर्ज की गई, जो मार्च में 6.14 फीसदी थी और एक साल पहले अप्रैल में 9.21 फीसदी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493