उपभोक्ता महंगाई में गिरावट, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। देश की उपभोक्ता महंगाई दर जुलाई में घटकर 3.78 फीसदी दर्ज की गई और जून महीने में औद्योगिक उत्पादन 3.8 फीसदी बढ़ा है। यह जानकारी बुधवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े से मिली।

जून महीने में उपभोक्ता महंगाई दर 5.40 फीसदी थी, जबकि मई महीने की औद्योगिक उत्पादन विकास दर 2.7 फीसदी थी।

औद्योगिक उत्पादन के मामले में जून में विनिर्माण विकास दर 4.6 फीसदी और बिजली उत्पादन विकास दर 1.3 फीसदी रही। खनन क्षेत्र में हालांकि 0.3 फीसदी गिरावट रही।

उपभोक्ता महंगाई के मामले में प्याज और दालों के महंगा होने के बाद भी खाद्य महंगाई घटकर 2.15 फीसदी रही, जो जून में 5.48 फीसदी थी।

दलहन इस बीच 22.88 फीसदी महंगा हो गया, मसाले और मांस 7.02 फीसदी महंगा हो गए। सब्जियां इस बीच हालांकि 7.93 फीसदी सस्ती हो गई।

दूध और दूध आधारित उत्पादों की कीमत 6.12 फीसदी बढ़ी और अंडा 2.80 फीसदी महंगा हुआ।

चीनी और चॉकलेट 12.30 फीसदी सस्ता हो गए।

ईंधन और प्रकाश उत्पादों का मूल्य इस दौरान 5.36 फीसदी बढ़ा।

जुलाई में ग्राम्य क्षेत्रों में उपभोक्ता दर 4.44 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह दर 2.94 फीसदी रही। जून में यह दर क्रमश: 6.07 फीसदी और 4.55 फीसदी थी।

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर अप्रल-जून अवधि में 3.2 फीसदी बढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493