उपमहाद्वीप में चैम्पियंस, यूरोपा लीग का प्रसारण करता रहेगा सोनी पिक्चर्स

मुम्बई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएन) भारतीय उपमहाद्वीप में चैम्पियंस लीग, सुपर कप और यूरोपा लीग के मैचों का प्रसारण करता रहेगा। कंपनी ने 2020-21 तक के लिए प्रसारण अधिकार अपने पास बरकरार रखा है।

एसपीएन को इस दौरान यूईएफए चैम्पियंस लीग के 138 मैचों और यूईएफए यूरोपा लीग के 205 मैचों के प्रसारण का अधिकार मिला है। यूईएफए चैम्पियंस लीग विश्व की प्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंटों में से एक है।

इसमें यूरोप के रियल मेड्रिड, बार्सिलोना, मैनचेस्टर युनाइटेड, बायर्न म्यूनिख, पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी), लिवरपूल और जुवेंटस जैसे क्लब हिस्सा लेते हैं। टूर्नामेंट का प्लेऑफ मैच इस सप्ताह समाप्त हो रहा है और फिर इसके बाद 18 सितंबर से ग्रुप-चरण के मैच खेले जाएंगे।

सोनी पिक्चर्स इनके अलावा सेरी-ए और लालीगा टूर्नामेंट के मैचों का भी प्रसारण कर रहा है।

इस अवसर पर एसपीएन के मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कौल ने कहा, ” यूईएफए के साथ साझेदारी जारी रहने से हम खुश हैं। यूरोप विश्व की सर्वश्रेष्ठ फुटबाल लीगों का घर है जिसमें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हैं। 2017-18 सीजन में इसके दर्शकों की संख्या दोगुनी होने और टूर्नामेंट को प्रसिद्ध करने में अपना देने पर हमें गर्व है। इसके साथ साथ हम अगले तीन सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493